देहरादून – उत्तराखंड में नगर निकाय के चुनाव के तारीख का ऐलान हो गया है। प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 27 से 30 दिसंबर तक उम्मीदवार पर्चा ले सकते हैं, 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक पत्रों की जांच की जाएगी। 2 जनवरी तक नाम वापस लिया जा सकता है। 3 जरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित होगा। जबकि 23 जनवरी को मतदान और 25 जनवरी को मतगणना की जाएगी,

