हरिद्वार, 28 मार्च – नगर निगम हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 42 स्थित सोनिया बस्ती में अतिक्रमण हटाने के लिए आज मुनादी कराई गई। यह कार्रवाई क्षेत्र में फैली गंदगी और सफाई व्यवस्था में आ रही बाधाओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

गौरतलब है कि वार्ड 42 की पार्षद कृतिका सिंह द्वारा सोनिया बस्ती क्षेत्र में गंदगी की शिकायत नगर निगम को दी गई थी। शिकायत के पश्चात नगर निगम अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में यह पाया गया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा अवैध रूप से निवास किए जाने के कारण अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है। अतिक्रमण के चलते नगर निगम के सफाई वाहन जैसे जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पा रहे थे, जिसके कारण नियमित और प्रभावी सफाई कार्य बाधित हो रहा था।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित रूप से सफाई कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में सोनिया बस्ती क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाकर सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, ताकि क्षेत्र में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *