ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – हल्द्वानी में निकाय चुनाव के मद्देनजर नाम वापसी के बाद निर्वाचन विभाग ने चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया है। आज जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग की नियमावली के हिसाब से मेयर और पार्षद प्रत्याशियों द्वारा चुनावी परमिशन और पोलिंग एजेंट बनाए जाने सहित अन्य निर्वाचन कार्यो का प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा प्रत्याशियों द्वारा भी कई प्रकार के सवाल उठाए गए, जिसका जवाब अधिकारियों द्वारा दिया गया।
वही रिटर्निंग अधिकारी ए पी वाजपेई ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव खर्च सहित अन्य कार्यों का प्रशिक्षण दे दिया गया है। और उनकी समस्याओं को भी आयोग तक पहुंचाया जाएगा।

