रुड़की (हरिद्वार) – ओम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के चेयरमैन एवं पूर्व प्रदेश सह संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी मुनीश कुमार सैनी द्वारा बीजेपी महिला मोर्चा के माध्यम से घर-घर तक एक किट भेजना प्रारंभ कराया गया है। इस किट के अंतर्गत सैनिटाइजर, आयुष काढ़ा, मास्क इत्यादि शामिल है। वैश्विक महामारी से बचने के उपाय तथा एक कैलेंडर आदि सम्मिलित हैं। बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के द्वारा घर-घर तक जागरूकता फैलाने के लिए इस आह्वान को कलियर विधानसभा में मुनीश कुमार सैनी द्वारा प्रारंभ करवाया गया है।

घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं द्वारा इस किट को वितरित किया जाएगा इसके साथ साथ पूर्व से चल रहे जागरूकता अभियान को भी अलग-अलग माध्यमों से आगे भी चलाया जाएगा। इसके साथ-साथ हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मोबाइल नंबर भी ग्राम वासियों को दिये जा रहे है, जिससे वह लोग जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से फोन पर सीधे बात कर सके तथा उचित परामर्श प्रप्त कर सके। संस्था के अध्यक्ष मुनीश कुमार सैनी द्वारा यह संकल्प लिया गया है इस तरह के अभियान भविष्य में भी चलाते रहेंगे जिससे कलियर विधानसभा के ग्राम वासियों को इसका पूरा लाभ मिल सके एवं इस जन सेवा कार्य से बीजेपी महिला मोर्चा एवं कलियर विधानसभा के सभी युवाओं में खुशी का माहौल है।

