देहरादून – मसूरी को लेकर भ्रामक ख़बरों पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बयान सामने आया है, गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी के केवल एक क्षेत्र बालूगंज को कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है।
सोशल मीडिया पर मसूरी में लॉक डाउन की भ्रामक खबरें आ रही थी, जिसके बाद मसूरी से विधायक और तीरथ सरकार में कैबिनेट मंत्री का बयान सामने आया है। गणेश जोशी ने कहा की पर्यटक नियमों का पालन के साथ मसूरी का करे दीदार।
सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन्स का पालन करने की उनके द्वारा अपील की गई है ।

