हरिद्वार – राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में हरिद्वार व कोटद्वार के व्यापारीयो के एक प्रतिनिधि मण्डल ने व्यापारियो की अनेक समस्याओ के निवारण के लिए संयुक्त राज्य कर आयुक्त संजीव सोलंकी से भेट की।

साथ ही प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि आज शहर मे जो नेता मेयर बनने का प्रयास कर रहे है उनको स्पष्ट करना चाहिए की वो हरिद्वार कॉरिडोर बनने के पक्ष में है या विरोध में है। सभी को चुनाव शुरू होने से पहले इस पर अपनी सोच स्पष्ट करनी चाहिए।

वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि कोटद्वार के हमारे कुछ व्यापारी साथियो को जाँच के नाम पर परेशान किया जा रहा है, हम विभाग के हर जाँच के लिए तैयार है पर ऐसे बिना किसी वजह के व्यापारी का उत्पीड़न राष्ट्रीय व्यापार मण्डल किसी क़ीमत पर बर्दाश्त नही करेगा। चौधरी ने कहा जल्दी ही एक सभा कोटद्वार में की जाएगी और व्यापारी हितो के लिए हर स्तर तक जा कर उनकी रक्षा की जाएगी। चौधरी ने कहा आज कोटद्वार और पौड़ी ज़िले में राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की बढ़ती लोकप्रियता से कुछ अन्य फ़र्ज़ी संगठन और लोग इस प्रकार के षड्यंत्र कर रहे है जिनको बेनक़ाब किया जाएगा।

व्यापारी नेता कोटद्वार विनोद शर्मा व व्यापारी नेता सुबोध गर्ग ने कहा कि व्यापारी हमेशा सरकार के साथ रहता है, दोनो एक दूसरे से मिलकर ही प्रदेश के विकास की रीढ़ बनते है। लेकिन जाँच के नाम पर व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा।

वार्ता करते हुए स्युक्त आयुक्त संजीव तोमर ने कहा कि विभाग व्यापारी हितों के लिए है और यदि किसी भी व्यापारी को कोई परेशानी हुई है तो विभाग उसके हल के लिए हर समय तैयार है। और आगे से कोई भी व्यापारी अपनी बात मेरे समक्ष सीधे रख सकता है।

वार्ता मे मुख्य रूप से कोटद्वार के व्यापारी नेता सुबोध गर्ग, व्यापारी नेता विनोद कुमार शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, आयुष नेगी, फरहीन चाँदनी मानसी मोहित गर्ग, रतन अग्रवाल, महेश भाटिया, प्रदीप अग्रवाल व अजीत अग्रवाल आदि उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *