हरिद्वार – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। तरुण चुग ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री कपिल बालियान, छपी पंत, मंडल उपाध्यक्ष धीर सिंह, अखिलेश पवार, युवा मोर्चा महामंत्री तरुण अग्रवाल समेत भाजपा कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

