हरिद्वार – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 जनवरी को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। राजधानी देहरादून पहुंचकर मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को प्रदेश कांग्रेस काफी अहम मान रही है।
हरिद्वार पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी चुनावो के लिए उनमें जोश भरेंगे। यशपाल आर्य आज हरिद्वार दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने जयराम आश्रम पहुंचकर ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी से मुलाकात की। यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर रहे हैं लेकिन प्रदेश की बेहतरी के लिए उसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड पर एक लाख हजार करोड़ का कर्ज है जबकि किसानों की आय भी अब तक दुगनी नहीं हुई।

