हरिद्वार – सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में राहत दिए जाने के बाद देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। हरिद्वार में भी उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को राहत देना लोकतंत्र और संविधान की जीत है। राहुल गांधी केवल कांग्रेस के ही नहीं बल्कि पूरे देश के नेता है और उनकी ये जीत पूरे देश की जीत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि आज भाजपा द्वारा राहुल गांधी की आवाज दबाने का षड्यंत्र फेल हो गया है।
इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजीव चौधरी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, राजवीर चौहान समेत बड़ी संख्या पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

