हरिद्वार – नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मुहिम चला रहे नेपाल हिन्दूराष्ट्र पुनः स्थापना मंच के संस्थापक अध्यक्ष इंजीनियर बिष्णु प्रसाद बराल ने पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा के कार्यलय पर एक महत्वपूर्ण मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने विष्णु प्रसाद बराल द्वारा पुनः हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मुहिम का पूर्ण समर्थन करते हुए बराल का अपने कार्यलय पहुँचने पर माल्यार्पण कर विष्णु प्रसाद बराल का स्वागत कर अपनी और से समर्थन पत्र सौंपा। पेशै से इंजीनियर विष्णु प्रसाद बराल संत समाज व अन्य सामाजिक संगठनों की और से नेपाल को पुनः हिन्दुराष्ट्र बनाये जाने की मुहिम में समर्थन अर्जित करने में एक लक्ष्य की भांति समर्थन मिशन चलाये हुए है।

इस अवसर पर नेपाल हिन्दूराष्ट्र पुनः स्थापना मंच के संस्थापक अध्यक्ष विष्णु प्रसाद बराल ने कहा, नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित किये जाने की मुहिम में अतुल्य-मूल्य समर्थन अर्जित करना मेरा लक्ष्य है, नेपाल और भारत का एक मांडव्य रिश्ता धर्म शास्त्रों में भी देखा जाता है, नेपाल की संस्कृति और भारत की संस्कृति में देवी देवताओं व हमारी धरोहर पर्यावरण, वनस्पतियों को पूजे जाने की परंपरा है। उन्होंने कहा नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित किये जाने की यह मुहिम में सामाजिक क्षेत्रों में सेवा भाव से काम करने वाले समाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग लेकर इस मुहिम को सार्थक करने के लिए मेरे प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र बनाये जाने की मुहिम का समर्थन करते हुए पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा ने कहा नेपाल हमारा पड़ोसी राज्य होने के साथ-साथ हम भारतीयों का नैतिक धर्म- कर्म बनता है कि नेपाल की हिंदूवादी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विष्णु प्रसाद बराल द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम को अपनी मुहिम बना कर कोरोनाकाल के उपरांत जन- जन तक पहुँचा कर कामियाबी का पताका लहराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *