नई दिल्ली – महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार की रात राजस्थान, झारखंड, पंजाब, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की। संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। वहीं झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए हैं। जबकि गुलाब चंद कटारिया पंजाब के नए राज्यपाल होंगे। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य असम, ओम प्रकाश माथुर सिक्किम, रमन डेका को छत्तीसगढ़, हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान, वहीं जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना, सी एच विजयशंकर मेघालय के नए राज्यपाल होंगे।
