हरिद्वार – हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर कॉलोनी के ए6 में स्थित खाली प्लाट में नवजात का शव पाया गया। किसी ने कपड़े में लपेटकर उसके शव को खाली मैदान में फेंक दिया। नवजात का शव मिलने की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुटने लगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गौरतलब है कि अभी दो सप्ताह पूर्व भी हरिद्वार की बीएचईएल क्षेत्र में दो घंटे के नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने उस बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *