देहरादून – उत्तराखंड में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। भाजपा संगठन द्वारा नियुक्त किए गए पदाधिकारी अभी से चुनाव तैयारी में जुट गए है। इसी क्रम में उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रभारी दुष्यंत गौतम देहरादून पहुँचे जहाँ पहली बार आगमन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी सुनील सैनी एवम उपाध्यक्ष आदित्यराज सैनी समेत कई कार्यकर्ताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि 2022 चुनाव से पहले बीजपी ने प्रदेश संगठन में भी कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है और अब भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय किये गए पदाधिकारी भी अभी से ही चुनाव तैयारी में जुट गए है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *