हरिद्वार – हरिद्वार में बोंगला- बहादराबाद टोल प्लाजा शुरू होते ही विवादों में आ गया। टोल प्लाजा शुरू होते ही स्थानीय लोग इसके विरोध में उतर आए और मौके पर एकत्रित होकर हंगामा करने लगे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि टोल प्लाजा की 25 किलोमीटर दायरे में रहने वाले लोगो से टोल टैक्स न वसूला जाए। लोगो के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए एनएचएआई ने टोल प्लाजा के 15 किलोमीटर दायरे में रहने वालों को टोल टैक्स से मुक्त रखने का आदेश जारी कर दिया गया।


विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजबीर चौहान ने कहा कि आज समस्त स्थानीय लोगों के साथ संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ा, समस्त साथियों के सहयोग से किए गए संघर्ष के परिणाम का नतीजा है कि टोल प्लाजा प्रबंधन एवं स्थानीय निवासियों की सहमति से टोल प्लाजा के चारों ओर 15 किलोमीटर तक की गाड़ियों का आना जाना फ्री रहेगा। इसके लिए लोगो को अपना आधार कार्ड दिखाकर एक पास दिया जाएगा जो गाड़ी पर चस्पा होगा। उसके उपरांत आधार कार्ड की भी आवश्यकता नहीं होगी। फास्टैग वाली गाड़ी वाले साथियों को अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन एवं आधार की फोटो कॉपी टोल प्लाजा ऑफिस पर जमा करा कर आपका फास्ट ट्रेक भी फ्री हो जाएगा। अर्थात उसके उपरांत फास्टैग से भी कोई कटिंग नहीं हो पाएगी। जब तक आप टोल प्लाजा ऑफिस पर अपने कागज जमा करा कर रजिस्ट्रेशन नहीं कराते तब तक फास्टट्रैक को ढक कर गाड़ी पास करनी होगी। यह सब कुछ जनता के सहयोग एवं एकता के बल पर ही संभव हो सका।


इस मौके पर राजबीर सिंह चौहान के साथ मुख्य रूप से वीर प्रताप चौहान, कृष्ण कुमार लाला, चंदन सिंह चौहान, अर्जुन सिंह चौहान, नीरज चौहान, विनीत चौहान, रेशू चौहान, राव आफाक, राजीव चौधरी, मोहित, संदीप, अमरीश, अमित सिंह, आशुतोष, वीरेश चौहान, रामकुमार, प्रवीण चौहान, हिमांशु चौहान, अभिषेक चौहान, रामकिशन प्रधान, तेलूराम समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *