नोएडा – ग्राम गढ़ी चौखंडी में नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 5 के एपीई अरुण कुमार व जेई खेमचंद शर्मा ने गाव का दौरा कर गाव की गलियों की समस्याओं का जायजा लिया। ग्राम गढ़ी के रास्तो का बुरा हाल है जिससे आए दिन जलभराव की स्थिति बनी रहती है। अधिकारियों के साथ ग्रामवासी भी मौजूद रहे और अधिकारियों से जल्द से जल्द गलियों में आरसीसी और नाली के कार्यो को कराने का आग्रह किया। अधिकारियों ने भी जल्द कार्य करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के संयोजक रामनिवास यादव, एडवोकेट महेन्द्र यादव, सुशील यादव, राजेन्द्र, राधेश्याम,भारत यादव, सोनू यादव, भीष्म यादव,अंकित यादव बलराम प्रजापति, उदयराज आदि ग्रामवासी मौजूद रहे I

