हरिद्वार – हरिद्वार में लगातार मिल रही ओवरलोड वाहनों की शिकायत रही है। शिकायतों का संज्ञान लेकर लक्सर एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने दस ओवरलोड वाहनों को सीज किया है। एसडीएम द्वारा शुक्रवार रात को की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
दरअसल बीते कुछ दिनों से लक्सर क्षेत्र में ओवरलोड वाहन की संख्या बढ़ गई है। ज्यादातर खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली, डम्फर आदि वाहन सड़क पर सरपट दौड़ रहे है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह की खबरें चल रही थी। लक्सर एसडीएम ने इसका संज्ञान लेकर शुक्रवार रात रोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया तो कई ओवरलोड वाहन दौड़ते नजर आए। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसे दस वाहनों को नियमों के उलंघन में सीज कर दिया। वही उनकी इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
लक्सर एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि काफी दिनों से लक्सर क्षेत्र में ओवरलोड वालों की खबरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, इसका संज्ञान में लेते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया। इन दौरान सड़क पर दौड़ते 10 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया है।

