हरिद्वार – हरिद्वार के बिल्कुल थाना क्षेत्र में एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने घंटो मशक्कत के बाद बमुश्किल आज पर काबू पाया।
मामला हरिद्वार के सिडकुल स्थित डेंसो चौक के सामने वाली पार्किंग का है, जहां कई ट्रक खड़े हुए थे इन ट्रकों में से अचानक एक ट्रक में आग लग गई। इससे पहले की ट्रक ड्राइवर कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रक धू-धू कर जलने लगा। ट्रक में उठती आग की लपटों से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम में बमुश्किल आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि ट्रक में शार्ट सर्किट होने की वजह से यह आग लगी है। फिलहाल आग के कारण किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

