हरिद्वार – कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। देश मे कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रहा है। उत्तराखंड में भी कोरोना मरीजों की संख्या में तेज़ी से इजाफा हो रहा है। वही धर्म नगरी हरिद्वार में भी कोरोना का विस्फोट हो रहा है। योग गुरु बाबा रामदेव के 3 संस्थानों में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने से पतंजलि के साथ ही प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है 10 अप्रैल से बाबा रामदेव के विभिन्न संस्थानों में 83 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं जिसमें पतंजलि में 46, योगग्राम में 28 और अचार्यकलुम में अब तक 9 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। तीनो संस्थानों में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच टीम भेजी गई है।

सीएमओ शंभूनाथ झा का कहना है कि 10 तारीख से लेकर 21 तारीख तक का डाटा हमें मिला है उसमें 83 कोरोना पॉजिटिव पतंजलि की 3 संस्थाओं में आए हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रही टीम की रेपोर्ट के आधार पर जरूरत पड़ने पर या कांटेक्ट ट्रेस होने पर योगगुरु बाबा रामदेव की भी कोरोना जांच होगी इसको लेकर हम खुद बाबा रामदेव से वार्ता भी करेंगे

सीएमओ का कहना है कि हरिद्वार में लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है पहले काफी कम कोरोना पॉजिटिव आ रहे थे मगर अप्रैल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या काफी बढ़ी है जो तीन से 400 का आंकड़ा था अब वह बढ़कर 700 से 800 रोज हो रहे हैं हमारे द्वारा ज्यादा कोरोना की जांच कराई जा रही है। 20 हजार के करीब हर रोज सैंपलिंग की जा रही है, कुंभ मेले में 60 हजार से भी ज्यादा सैंपलिंग की गई और इसी वजह से कोरोना के पॉजिटिव भी बढ़ रहे हैं। इनका कहना है कि कुंभ के बाद हमारे द्वारा बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा सभी आश्रम, धर्मशाला, होटल में ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की जाएगी इसके साथ ही हम अपने फ्रंटलाइन वर्करों की भी जांच करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *