हरिद्वार – हरिद्वार के ग्राम शांतरशाह की 13 वर्षीय लड़की की गैंग रेप के बाद निर्मम हत्या करने के मामले में अब सैनी समाज भी सड़क पर आ गया है, सैनी समाज ने एसएसपी कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया और निर्दोष को फंसाये जाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की, सैनी समाज ने चेतावनी दी कि सरकार दबाव में आकर कार्य करते हुए निर्दोष आदित्य राज सैनी को फंसा रही है। एसपी सिटी से वार्ता के बाद प्रदर्शन और घेराव समाप्त किया गया, प्रदर्शन और घेराव में पूर्व भाजपा नेता और मामले में आरोपी अदित्यराज सैनी की पत्नी भी शामिल हुई और उन्होंने अपने पति को निर्दोष बताया और उनको न्याय दिलाने की मांग की।

आरोपी आदित्य राज सैनी की पत्नी सुरुचि सैनी का कहना है कि मेरे पति को दोषी ठहराया जा रहा है उन्हें न्याय मिलना चाहिए, वह निर्दोष है, अमित सैनी 2 महीने पहले आया था, चाय पानी पिला देता था और उस लड़की को हम नहीं जानते हैं, मैंने तो उस लड़की को कभी देखा ही नहीं और इन्होंने भी उस लड़की को कभी नहीं देखा है, न ही उसका हमारे घर आना जाना था हम उसको जानते ही नहीं है।

वहीं राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष, सैनी महापंचायत संगठन अंकित सैनी का कहना है कि जो भी घटना शांतरशाह में घटित हुई है हम उसकी घोर निंदा करते हैं। पीड़ित परिवार को न्याय मिले इसलिए हम यहां पर उपस्थित हुए हैं, उस बच्ची के साथ गलत हुआ है लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा कुछ व्यक्तियों को राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है, उसके विरोध में सैनी समाज यहां एकत्र हुआ है। पुलिस के साथ हुई वार्ता से उन्हें संतुष्टि नहीं हुई है, पुलिस ने कोई आश्वासन नहीं दिया है, उन्होंने सब कुछ कोर्ट के ऊपर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि बहुत दुख का विषय है कि आज जब सैनी समाज को अपने नेताओं की आवश्यकता थी, तब हमारे बड़े-बड़े नेता फोन नहीं उठा रहे हैं और सभी राजनीतिक पार्टी के दबाव में आ गए हैं।

आदेश सैनी सम्राट, सैनी समाज का कहना है कि सैनी समाज भी बच्ची के साथ जो घटना घटी है उसकी घोर निंदा करता है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है, तो फिर निर्दोष को क्यों फंसाया जा रहा है, हमारा यह कहना है कि किसी पार्टी के या संगठन के दबाव में आकर अगर सरकार काम करती है तो दबाव तो हम भी डाल सकते हैं, उन्होंने कहा कि हमारा समाज सरकार के साथ है और सरकार हमारे साथ ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा, अगर इंसाफ नहीं मिला तो उसका जवाब हम वोट के माध्यम से देंगे।