देहरादून – कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार का बड़ा फैसला, टीकाकरण का तीसरा चरण, 1 मई से लगेगा टीका, 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यक्ति को लगेगा कोरोना का टीका, गौरतलब है देश मे कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा, ऐसे में सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य सरकार सीधा कंपनियों से वैक्सीन खरीद सकती है। वैक्सीन खुले बाजार में भी कंपनियां बेच सकती हैं।
