हरिद्वार – लगातार बढ़ रहे डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों के विरोध तेज होता जा रहा है। हरिद्वार में महानगर व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में मायापुर चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


इस दौरान सुनील सेठी ने कहा कि जनता एक तरफ मंदी की मार झेल रही है, काम धंधे चौपट हो गई है, व्यपारी भूखमरी की कगार पर खड़ा है। सरकार राहत देने की बजाय लगातार बढ़ते पेट्रोल, गैस के दामो से जनता का शोषण कर रही है। कोरोना काल से पहले से व्यापारी वर्ग परेशान है, आमजनमानस के कमाई के साधन खत्म हो गए है। आम जनता सरकारों से राहत की उम्मीद लगाए बैठी थी लेकिन अब बढ़ती महंगाई की डबल मार जनता पर पड़ रही है।

महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया एवं गिरीश भाटिया ने संयुक्त रूप से कहा कि लगातार पेट्रोल और गैस के बढ़ते दामो से आम जनजीवन की सभी वस्तुएं महंगी होती जा रही है। सब्जियों के दाम बढ़ते जा रहे है ट्रांसपोर्ट महंगा होने से रोजाना दिनचर्या बिगड़ गई है। आमजनमानस इस समय मंदी की मार से गुजर रहा है। बढ़ती महंगाई उसे ओर तोड़ रही है। रोज रोज बढ़ते पेट्रोल, डीजल, गैस के दामो पर सरकार का अंकुश नही रहा जिसकी मार सबसे ज्यादा व्यापारी वर्ग ओर आमजनमानस भुगत रहा है।
विरोध जताने वालो में मुख्य रूप से राजेश भाटिया, मुकेश अग्रवाल, संजय तनेजा, सन्नी आहूजा, राजेश आहूजा, गुरमीत सिंह, ध्यानसिंह, मोहित मनचंदा, सुनील मनोचा, हन्नी दमीर, गौतम हल्दर, रोहित चड्डा, शिवम कुमार, अशोक शर्मा, उमेश चौधरी, सचिन भाटिया, मनोज ठाकुर, सोनू चौधरी, दीपक राणा, रवि जोशी, राजेश सुखीजा, प्रवीण कुमार, परमीत सिंह, बंटी , दीपक कुमार, सुरेश आहूजा उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *