हरिद्वार – रविवार को स्पर्श गंगा परिवार ने भागवत परिवार और छनमन कप चेरिटेबिल ट्रस्ट के सयुक्त तत्वाधान से प्लास्टिक मुक्त 2021 कुंभ का सन्देश देते हुए जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ बीएच्इएल के जीएम एचआर आर0 आर0 शर्मा और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र राठौर ने किया। इस दौरान आर0 आर0 शर्मा ने कहा कि कुंभ के दौरान लाखों की संख्या में यात्री देश और विदेश से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आते हैं और इस दौरान मां गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए हरिद्वार के प्रत्येक नागरिक को जागरूक रहना होगा। यात्रियों को भी जागरूक करना होगा। जिला मंत्री आशु चौधरी और समाजसेवी रश्मि चौहान ने कहा कि हरिद्वार कुंभ एक ऐतिहासिक एवं पवित्र अनेकों संस्कृतियों का महासम्मेलन है। सबसे बड़े मेले को प्रदूषण मुक्त बनाने का उत्तरदायित्व हम सबका है। यहां आने वाले यात्रियों को कोई असुविधा ना हो स्पर्श गंगा परिवार जगह जगह ईको ब्रिक बनाने की कार्यशाला दे रहा है जिससे सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन धरती, मिट्टी और पानी का प्रदूषण नही कर पायेगी।
मनु रावत और वृजेश शर्मा ने कहा कि सभी को स्वयं भी इस जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाना चाहिए। समाजसेवी कुलवंत चड्डा ने कहा कि अगर हमें पर्यावरण बचाना है तो मिलजुल कर प्लास्टिक खत्म करनी होगी, प्लास्टिक वातावरण के लिए जहर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता ने कहा कि प्लास्टिक/पोलीथिन मुक्त महाकुंभ होना चाहिए, प्लास्टिक मानव जीवन व पर्यावरण के लिए नुकसान दायक है। पोलीथिन तो हर रूप में ख़तरनाक है। जमीन की उर्वरा शक्ति को खत्म करती है। पशुओं के लिए नुकसान दायक है। बिमला ढोडियाल ने कहा कि स्कूल में भी बच्चो को पूरी तरह से प्लास्टिक बैग में सामान लाने पर प्रतिबन्ध लगना चाहिये। रजनी वर्माव व रेणु शर्मा ने कहा कि इको ब्रिक बनाने वाली संस्थाओ को स्पर्श गंगा परिवार सम्मानित करेगा।


कार्यक्रम सयोजक आशु चौधरी, मनु रावत, सहसयोजक कुलवंत चड्डा, बृजेश शर्मा ने सभी प्रतिभागियों के साथ मां गंगा को स्वच्छ रखने के संकल्प को दोहराया। रैली में रेणु शर्मा, कमला जोशी, पूनम चौहान, शर्मिला बगवाड़ी, रीमा गुप्ता, रेणु खड़ाई, आमरीन, पूनम चौहान, सरिता नेगी, कमल, रीता शर्मा, सुनीता पंवार, राजीव शर्मा, दीपक नेगी, रामपाल रावत, विपिन कुमार कटारा, रजनी वर्मा, काजल रावत, कुणाल नेगी, कृष्णा रावत, आशीष रावत, लवली चौधरी, अक्षय, पवन कुमार, संदीप गोयल,अंकुर, योगेश आचार्य जी, विजय कुमार, हरीश बाला, दिग्विजय यादव, महेश चंद्र शर्मा, मीना खुराना आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *