हरिद्वार – वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने व पूर्व में चोरी वाहनों की रिकवरी हेतु एसएसपी द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर काम कर रही हरिद्वार पुलिस लगातार वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर वाहन चोर गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त करने का काम कर रही है।
इसी क्रम में सिडकुल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से दौराने चेकिंग दुपहिया वाहन चोर गिरोह के 02 सदस्यों को चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया। जिनकी निशांदेही पर चोरी की अन्य 11 मोटर साइकिलें बरामद की गई।
बरामद मोटर साइकिलों में 07 मोटर साइकिलें सिडकुल थाना क्षेत्र से व 02 रानीपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। अन्य मोटर साइकिलों के बारे में जानकारी की जा रही है। दोनो आरोपी कम पढ़े लिखे व नशे के आदी हैं। दोनो सिडकुल क्षेत्रांतर्गत कंपनी में नौकरी करते है। नशे की लत व महंगे शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
बरामदगी थाना सिडकुल से चोरी
1- मु0अ0सं0 520 /2024
2- मु0अ0सं0 523 /2024
3- मु0अ0सं0 524 /2024
4- मु0अ0सं0 455/2024
5- मु0अ0सं0 331/2024
6- मु0अ0सं0 178/ 2024
7- मु0अ0सं0 519/24
कोतवाली रानीपुर से चोरी संबंधी
8- मु0अ0सं0 404/2024
9- मु0अ0सं0 405/2024
अन्य 03 बाइक जिनके बारे में जानकारी की जा रही है
10- चेसिस नंबर MD2DHDHZZPCM59662
इंजन नंबर DHGBPM60198
2- चेसिस नंबर
MBLHAR071JHD03568
इंजन नंबर HA10AGJHD04691
3-चेसिस नंबर 06A27FU7970
इंजन नंबर 06A27E09536
पुलिस टीम
1- SO सिडकुल मनोहर सिंह
2-उ0नि0 अनिल बिष्ट
3- कांस्टेबल मनीष कुमार
4-कांस्टेबल गजेंद्र
5-कांस्टेबल ललित
6-कांस्टेबल अनिल कंडारी

