लालढांग (हरिद्वार) – लालढांग चौकी इंचार्ज रघुवीर सिंह रावत ने बैठक लेते हुए कहा कि दोनों समुदायों से व्यवस्था बनाने और ईद पर आपसी सौहार्द के साथ मानने की अपील की। लोगों ने जल और विद्युत आपूर्ति 24 घंटे दिलाने एवं शाम के समय प्रतिदिन वाहनों की चेकिंग कराने की मांग की। चौकी इंचार्ज ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे का त्योहार है। इसे शांति पूर्वक मनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में पुलिस को तुरंत सूचना दें। साथ ही उन्होंने अन्य समुदायों के लोगों से भी ईद के त्यौहार पर भाईचारे का संदेश देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण तीव्र गति से फैल रहा है, ऐसे में सभी को कोविड-19 के गाइडलाइन के नियमों के अनुसार ही त्यौहार मनाने की इजाजत दी जाएगी। बैठक में हकीमुल्लाह उस्मानी, नौशाद, सुल्तान, कासिम, नाजिम, नौशाद उपस्थित रहे।

