हरिद्वार – हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत मिले अज्ञात लड़की के शव मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतका की पहचान शांतरशाह निवासी के रूप में हुई थी। मृतका की मां की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 अलग अलग टीमों का गठन किया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और लगभग 500 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस के प्रकाश मे आया की मृतका पिछले 6 महिनें से अमित सैनी के संपर्क में थी, जो उसको बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। घटना से पूर्व की रात्रि यानी 23 जून को नितिन जो कि मृतका का दोस्त था, प्लालिंग के तहत मृतिका को मिलने के लिए बुलाया। नितिन और निखिल मृतका को अपनी बुलेट पर बैठाकर ले गए तथा इनके दोस्त तुषार उर्फ भोला व तुषार का दोस्त मौसम इनको हाईवे पर मिले। इन चारों लोगों ने बीयर पी ओर मृतका को भी बियर पिलाया। मृतका को अधिक नशा होने के बाद मृतका को गंगा नहाने का बहाना करके हरिद्वार ले गए और उसके बाद वहाँ से मृतका को अपने साथ मोटर साइकिल पर वापस रोहल्की जाने वाले रोड पर सुनसान जगह पर ले गए ओर वहाँ पर नितिन व निखिल द्वारा बारी बारी मृतका के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके पश्चात तुषार व तुषार का दोस्त मृतका के साथ दुष्कर्म करने वाले थे इसी दौरान सड़क पर कुछ लोगों के आने जाने से ये लोग डर गए ओर नितिन व निखिल द्वारा मृतका को अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर 23 जून की रात्री को वापस मृतका के घर के पास छोड़ दिया व घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गए। रात को ही मृतका मदद के लिए अमित सैनी के घर पर पहुंची। अमित ने मृतका को अपने कमरे में ले जाकर संबंध बनाए। इस दौरान जब मृतका द्वारा स्वयं के साथ हुए दुष्कर्म की बात अमित सैनी को बताई तो अमित सैनी आगबबूला होकर मृतका पर ही भड़क गया और उसके साथ मारपीट करने लगा जिससे घर के अंदर काफी शोर शराबा होने लगा जिसपर अमित सैनी के परिजनों द्वारा लड़की के नाबालिक होने व सभी के फंसने के डर से लड़की के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकालने लगे। मारपीट के दौरान मृतका का सर इनके घर के लोहे के गेट पर लगा जिससे मृतका घायल हो गई, जिसके बाद अमित सैनी घबरा गया और लड़की को रास्ते से हटाने का प्लान बना कर मृतका का पीछा कर उसको रास्ते में पकड़कर उसकी हत्या करने के उद्देश्य से दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर पतंजलि रिसर्च इंस्टिट्यूट के सामने लाया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए मृतका को जान से मारने की नियत से रुड़की से हरिद्वार की ओर जाने वाले किसी अज्ञात वाहन के सामने धक्का देकर अंधेरे में खड़ा रहा ओर उसके मरने की पुष्टि करके वहाँ से भाग गया। और पूरी घटना की जानकारी अपने चचेरे भाई प्रधान पति आदित्य सैनी को बताई।
24 जून को सुबह मृतका की माँ आदित्य राज सैनी के पास पहुंची तो आदित्य राज सैनी ने सबकुछ जानते हुए मृतका की मृत्यु के साक्ष्य व जानकारी को छुपाते हुए मृतका की माँ को गुमराह करते हुए पुलिस के पास न जाने व अपने स्तर से उसकी तलाश करने की बात कहकर भेज दिया ओर इस पूरे घटना क्रम पर नजर बनाए रखी।
जब पुलिस द्वारा मृतका के फोटो सर्कुलेट किए गए तो इसके द्वारा सब कुछ जानते हुए भी पुलिस को मृतका के बारे मे कोई सूचना नहीं दी गई ओर पुलिस से भी सभी तथ्यों को छुपाया गया।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी अमित सैनी व उसकी मां को गिरफ्तार किया है। साथ ही मृतका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी नितिन व निखिल पांचाल के साथ साथ तुषार उर्फ भोला व मौसम को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 3 और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

