हरिद्वार – 8 अक्टूबर को हरिद्वार के बीएचईएल निवासी मुकेश कुमार गुप्ता, 9 अक्टूबर को रामधाम कालोनी रानीपुर निवासी प्रिया रावत द्वारा खुद के मोबाइल छीनने के संबंध में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध शिकायत की। क्रमशः 409/24 व 410/24 मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले के खुलासे के लिए कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अलग अलग टीमें गठित कर घटना स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर गहन जांच की गई। पुलिस ने सेक्टर 1 चौक के पास से चेकिंग के दौरान पति पत्नी को घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ दबोचा गया। जिनसे पूछताछ में इनके बाकी साथियों के बारे में जानकारी हुई।
रानीपुर क्षेत्रांतर्गत मोबाइल छीनने की दोनो घटनाएं कथित पति पत्नी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर की गई थी। छीने गए मोबाइल भी बेचने के लिए अपने अन्य साथियों को देना प्रकाश में आया। जिसपर पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आए दो अन्य अभियुक्तों शगुन व राहुल कश्यप को थाना क्षेत्र से लूटे गए मोबाइल सहित कुल 7 मोबाइल के साथ दबोचा गया। घटना में प्रकाश में आए एक अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है।
बरामदगी –
१- 02 मोबाइल फोन realme
२- 01 मोबाइल फोन OPPO
३- 03 मोबाइल फोन VIVO
४- 01 मोबाइल फोन REDMI
५- घटना में प्रयुक्त स्कूटी
पुलिस टीम –
ASP/CO सदर जितेंद्र मेहरा (IPS)
1- SHO रानीपुर कमल मोहन भण्डारी
2- व0उ0नि0 मनोहर रावत
3- उ0नि0 प्रियंका इजराल
4- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
5- का0 उदय नेगी
6- रि0 का0 विनोद

