हरिद्वार – पीपीई किट पहन कर मंत्री स्वामी यतीश्वरनन्द ने अस्पताल में कोविड मरीजो से की मुलाकात की है। यतीश्वरनन्द ने मरीज़ों से बात की और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। यतीश्वरनन्द ने रैनबसेरा का भी निरीक्षण किया है। उन्होंने चिकित्सको व स्वास्थ्यकर्मियों का भी हौंसला बढ़ाया। व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। यतीश्वरनन्द ने कहा वेंटिलेटर ऑपरेट करने वाले डॉक्टर जल्द पहुंचेगे आधार हॉस्पिटल। आधार हॉस्पिटल को कोविड सेंटर बनाने के लिए स्वामी रामदेव व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जताया आभार। स्वामी यतीश्वरनन्द बोले मरीजो व स्वास्थ्यकर्मियों के संकट व हर समस्या में साथ रहूँगा।

प्रत्येक कोरोना मरीज से मिलकर उन्हें हिम्मत व हौंसला बढ़ाया, कहा मिलकर लड़ेंगे कोरोना से और जीतेंगे भी। सरकार हर स्तर कठोर फैंसले लेने को तैयार है। ऑक्सीजन, बेड, वेंटिलेटर, आईसीयू बढ़ाने पर सरकार का पूरा फोकस है, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मजबूत हो रही है।

