देहरादून – देहरादून प्रदेश युवा मोर्चा के कार्यालय का विधि विधान से हवन कर उदघाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, युवा मोर्चा प्रभारी कुलदीप, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व भाजपा कार्यलय प्रभारी कौस्तुभानन्द जोशी एवम मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के कर कमलों द्वारा किया गया। इसकी सूचना बीजेपी युवा मोर्चा कार्यलय प्रभारी संजीव चौहान ने दी।


प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा ने बताया कि आज विधवत रूप से भाजयुमो का कार्यालय का उदघाटन किया गया है, यह कार्यलय सम्पूर्ण प्रदेश की गतिविधियों पर नजर रखेगा ओर युवा मोर्चा को नई ऊर्जा के साथ नया बल प्रदान करेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित महामंत्री रंजन बरगली, प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली, दिव्या राणा, प्रदेश विभाग सह संयोजक विमल चौधरी, अंजलि सेमवाल, आशीष रावत, प्रदेश विभाग विवेक जैन, करुण दत्ता, राकेश नेगी, विकास सेमवाल, अंकुर रावत, चिराग गुलेरिया, कृपाल सिंह राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *