देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को दायित्व धारियों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी दायित्व धारियों से कहा कि जन समस्याओं के समाधान तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में वह भी सहयोगी बनें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 18 मार्च को हमारी सरकार के चार वर्ष पूरे होंगे। इस मौके पर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन होना है। सबके सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाना है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा, जिन दायित्व धारियों को जो भी दायित्व मिला है वे पूरी निष्ठा सेे उसका निर्वाह करें। 4 सालों में सरकार ने प्रदेश की चौमुखी विकास के लिये काम किया है। प्रदेश की जनता तक पहुंचाने का काम भी हमें करना है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश के हित में सरकार ने अनेक एतिहासिक निर्णय लिये हैं सडकों, पुलों का निर्माण, सुविधाओं का विकास या फिर सीधे आम जनता के हित से जुड़ी योजनायें, सभी के हित में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बिना किसी भेद भाव के हर क्षेत्र का विकास ही सरकार का ध्येय रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा, जनता से भ्रष्टचार मुक्त प्रशासन का वादा किया था जिस पर हमारी सरकार खरी उतरी है। सरकार ने किसानों के हित में उन्हें 3 लाख तक तथा कृषक समूहों को 5 लाख तक का बिना ब्याज का ऋण दिये जाने के साथ ही पति की पैतृक सम्पत्ति में पत्नी को भागीदार बनाने का निर्णय लेकर हमने किसानों एवं महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है।इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *