हरिद्वार – उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बड़ी संख्या में लोग सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती है। ऐसी आपात स्थिति में कुछ लोग जमकर मुनाफाखोरी में संलिप्त है। मुनाफाखोरी की वजह से फल सब्जियों इत्यादि जरूरी सामानों को बहुत ही महंगे दामो पर बेचा जा रहा है। मुनाफाखोरी को रोकने के लिए हरिद्वार जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। इन्ही निर्देशों का पालन करते हुए हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल और जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल ने बाजार का निरीक्षण किया।

इस दौरान बाजार में मौजूद फल, सब्जी और परचून की दुकानों पर रेट लिस्ट लगाई गई। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि तय दामो के अनुसार ही सामान को बेचा जाए और यदि लिस्ट से अलग महंगे दामो पर कोई भी सामान बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उनके साथ बाट माप निरीक्षक और पूर्ति निरीक्षक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *