हरिद्वार – उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लोकजनशक्ति पार्टी ने भी तैयारी शुरू कर दी है। लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने प्रेस वार्ता कर बताया कि उत्तराखंड में लोकजनशक्ति पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया है। पार्टी नए सिरे से मार्च महीने में नई कार्यकारिणी का गठन करेगी।
वही उन्होंने ये भी कहा कि उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। वो दलित पिछड़े सभी वर्गो के लोगो को साथ लेकर चलेंगे और उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ेंगे। उन्हीने कहा कि पार्टी शिक्षा, रोजगार आदि को मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाएगी और जीत भी दर्ज करेंगे। वही दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डॉ नरसिंह ने बताया कि दलित सेना की भी सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया है। इसका भी नए सिरे से गठन किया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान रघुनाथ, संजीत चौधरी, पंडित नर्गिस, शबनम सैफी, शमशाद अली, विनोद कटारिया, बैरिस्टर पंडित, नाजिम साबरी , संतोष भट्ट और वशिष्ठ आदि लोग मौजूद रहे।

