हरिद्वार – राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में हुए दुखद हादसे में विभाग के चार अधिकारियों व कर्मचारियों की मौत से पूरा महकमा सदमे में है। उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, यह दुखद हादसा हुआ है, जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

