हरिद्वार – नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा ने विधायक आदेश चौहान के साथ शिवालिक नगर के अनेक क्षेत्रों में डोर टू डोर जाकर जनता का आशीर्वाद लिया। वहीं वार्ड नंबर 12 रामधाम कालोनी में एक जनसभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि इस बार शिवालिक नगर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष राजीव शर्मा व सभी सभासद पद के प्रत्याशी बड़ी जीत दर्ज करेंगे। इस नगर पालिका में भारी बहुमत से हमारा बोर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के मार्ग पर इस देश को चलते हुए देख रही है। नगर पालिका के 5 साल के कार्यकाल को भी जनता ने हाथों हाथ लिया है और लगातार हुए क्षेत्र में विकास को आज जनता का उत्साह अपनी मोहर लगा रहा है। आज जनता के द्वारा जाने पर एहसास हो रहा है की नगर पालिका अध्यक्ष रहे राजीव शर्मा ने जनता के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जनता के अपार समर्थन से निश्चित तौर पर हम यह पालिका रिकार्ड मतों से जीतने वाले हैं।
भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने कहा कि शिवालिक नगर के सभी पार्कों का सौंदर्यकरण, स्ट्रीट लाइट, सड़कों के मरम्मत, सीवरेज की व्यवस्था से लेकर जनता के सुख-दुख में मैं हमेशा तत्पर रहा हूं, जिसके परिणाम स्वरूप आज जनता का उत्साह यहां देखते ही बनता है। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक महिलाओं से लेकर व्यापारियों तक सभी जिस तरह से हमारा खुले मन से भव्य स्वागत कर रहे हैं निश्चित तौर पर अब हम आस्वस्थ हो चुके हैं कि वार्ड हम बहुत भारी मतो से जीतने वाले हैं। राजीव शर्मा ने कहा कि मैं पूरे 5 साल इस क्षेत्र की जनता के लिए एक-एक पल अपने जीवन का लगाया है इस क्षेत्र में जितनी भी समस्याएं मेरे सामने आई मैंने सभी का निवारण करने के लिए पूर्ण प्रयास किया और सभी में हमें सफलता प्राप्त हुई जिसके परिणाम स्वरूप आज जनता भी हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों की गंगा को हमने शिवालिक नगर में भी बहाया है। कोरोना के वैश्विक महामारी के दौरान भी हमने अपने क्षेत्र की जनता को अकेला नहीं छोड़ा। इस नगर पालिका को उत्तराखंड की नंबर एक नगर पालिका बनाने के लिए रात दिन मेहनत करेंगे
चुनाव सहसंयोजक एवं मीडिया प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि नगर पालिका के सभी वार्डों में आज जो भारी उत्साह है वह निश्चित तौर पर इस उत्तराखंड में नगर पालिका शिवालिक नगर का नाम एक रिकॉर्ड जीत के रूप में दर्ज करने वाला है
डोर टू डोर संपर्क अभियान में संपर्क अभियान में मुख्य रूप से अशोक मेहता पूर्व सभासद पंकज चौहान प्रत्याशी सभासद कौशल देवी सभासद प्रत्याशी वीरेंद्र अवस्थी अजय अरोड़ा अमित पाठक मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा पवन सिंह सभासद प्रत्याशी गरिमा सिंह गौरव रौतेला विक्रांत भाटी पुष्पेंद्र गुप्ता अरविंद कुमार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

