मयूर सैनी की रिपोर्ट

रुड़की (हरिद्वार) – रुड़की की सिविल कोतवाली पुलिस और एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने देह व्यापार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में गंगोत्री पुरम कॉलोनी में एक मकान से तीन महिलाओं और एक पुरूष को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वही देह व्यापार के सरगना भगवानदास उर्फ राजू रिक्शेवाले को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

दरअसल मंगलौर के नत्थू खेड़ी गाँव निवासी भगवान उर्फ राजू रिक्शेवाला रुड़की में रिक्शा चलाने का काम करता था, इस काम के साथ-साथ वो रेलवे स्टेशन बस स्टेशन आदि जगहों से ग्राहक पकड़कर देह व्यापार करने वाली महिलाओं के पास ले जाने लगा। इस काम के लिए उसे छोटा मोटा कमीशन मिलने लगा। पैसों के लालच में राजू खुद ही देह व्यापार में संलिप्त हो गया और किराए का मकान लेकर बाहर से महिलाएं बुलाता और उनसे देह व्यापार करवाकर मोटी रकम कमाने लगा।

सिविल लायंस कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के संयुक्त अभियान में की गई कार्रवाई के दौरान राजू की गिरफ्तारी हुई है इस दौरान उसके साथ तीन महिलाएं और सलमान नाम का एक युवक रंगे हाथ देह व्यापार करते गिरफ्तार किए गए।

सख्ती से पूछताछ करने पर राजू ने बताया कि व्हाट्सएप के जरिए वो देह व्यापार करता है। व्हाट्सएप पर ग्राहकों को देह व्यापार करने वाली महिलाओं और लड़कियों की फ़ोटो भेजी जाती है और पसंद आने पर यूपी और आसपास के क्षेत्रों से लड़कियों की सप्लाई की जाती है। पैसा मिलने के बाद आधा खुद और आधा दलालों और महिलाओं को दिया जाता है।

फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *