रामनगर – पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलुनी के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगर पहुंचे और अनिल बलूनी के लिए समर्थन मांगा।
वहीं सीएम धामी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ की बात को आगे बढ़ाने की बात कही है। जबकि भाजपा ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने का काम किया है।
पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की लोगों ने मन बना लिया है कि वे दोबारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। सीएम ने कहा की बीजेपी इस बार रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।

