हरिद्वार – जहां एक तरफ कोरोना महामारी के चलते हजारों लोगों की जाने जा रही हैं वही कुछ लोग धन कमाने के पीछे पड़े हैं। कोविड-कर्फ्यू की वजह से पूरे हरिद्वार जिले में शराब के ठेके बंद है लेकिन कुछ दलाल और माफिया टाइप के लोग अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त है। हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने देशी व अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। बरामद शराब की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात रेगुलेटर पुल के पास से से दो कारों में से अंग्रेजी में देसी शराब की कई बोतलें बरामद हुई हैं। कोविड कर्फ्यू का फायदा उठाकर यह शराब तस्कर मटीज और बलेनो कार में शराब की तस्करी कर रहे थे। सभी शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मटीज कार चालक के खिलाफ अज्ञात और बिना नंबर वाली कार सवार राजा उर्फ इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस अवैध कारोबार में राजा की पत्नी आसमा भी संलिप्त है उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *