लखनऊ – यूपी सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों और दवाईयों की कालाबाजारी रोकने के सख्त आदेश दिए हैं। सीएम ने रेमेडेसिवर आदि दवाओं की कालाबाज़ारी करने वालों पर गैंगस्टर, एनसए लगाने के आदेश दिए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रेमेडेसिवर सहित अन्य दवाओं की कोई कमी नहीं है, अधिकारियों को आदेश दिया कि सभी जिलों उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। प्रदेश को रेमेडेसिवर की बड़ी खेप जल्दी मिलेगा।
प्रदेश में ऑक्सीजन के उत्पादन करने वाले सभी औद्योगिक इकाइयों से सम्पर्क साधकर समन्वय बनाकर ऑक्सीजन की आपूर्ति करायें जाने का आदेश दिया है, साथ मंत्रियों को आदेश दिए गए हैं कि वह मॉनिटरिंग करें। सरकार ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रही है जल्दी प्लांट स्थापित होगा। मास्क के अनिवार्य उपयोग को सख्ती से लागू कराया जाये, दूसरी बार पकड़े गए लोगों से 10000 रुपए जुर्माना लिया जाए, उनकी फोटो सार्वजनिक की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन 2 लाख टेस्ट हो रहें, इन्हें और विस्तार दिया जाए। लखनऊ, बनारस, प्रयागराज, जैसे अतिप्रभावित जिलों में कोविड मरीजों के लिए बेड्स की मौजूदा संख्या को दुगना किया जाये।

