हरिद्वार – उत्तराखंड के कई पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। हरिद्वार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा नदी से हरिद्वार के बैरागी कैंप में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। बाढ़ के बीच फंसे एनएचएआई के सात इंजीनियर और कई कमचारियों को एनडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। इसके साथ ही बोट और जेसीबी के जरिए बैरागी कैंप बस्ती से भी कई लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
सूचना मिलते ही डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी अजय सिंह अधिकारियों के साथ बैरागी कैंप पहुंचे।

उन्होंने बैरागी कैंप में रह रहे लोगों से घरों से समान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की ओर हर संभव मदद का भरोसा दिया।


