लालढांग (हरिद्वार) – उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम के आह्वान एवं उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव के निर्देश पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में देश में बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में लालढांग बाजार में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी गई। राजीव चौधरी ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के उद्योगपतियों से प्यार की वजह से ही देश को इस भारी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। जहां हमारे पड़ोसी देशों में डीजल पेट्रोल बहुत सस्ते में उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ आज भारत में इनके दाम आसमान छू रहे है। महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पूर्ण रूप से विफल साबित हुई है। राजीव चौधरी ने जनता से अनुरोध किया कि धर्म जाति की राजनीति से ऊपर उठकर सबको केंद्र सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ सड़कों पर उतरना होगा। आज पूरे देश में अराजकता का माहौल है। दूसरी तरफ कृषि कानून के खिलाफ साढ़े 3 महीने से किसान धरने पर बैठे हैं लेकिन इस गूंगी बहरी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शैलेंद्र पाठक और इरफान ने कहा जब तक भारतीय जनता पार्टी इन जनविरोधी फैसलों को वापस नहीं लेगी, कांग्रेस के लोग इसी तरीके से गांव गांव शहर शहर जाकर भारतीय जनता पार्टी के इन जनविरोधी फैसलों के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष इरफान, ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश पाल शैलेंद्र पाठक, नीरज कश्यप, इंद्रजीत, अमरजीत सिंह, इरफान सुरेंद्र सिंह नेगी, नजर हसन अंसारी, रविंदर, सचिन, सूरज रावत, पवन पाल, पंकज रावत, प्रमोद सती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

