हरिद्वार – आपदा नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी सी रविशंकर ने रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में खासकर कुम्भ मेले में भगदड़ की स्थिति से बचने के विषय मे चर्चा की गई। कुम्भ मेले के लिए बिजली के खंभे, सड़क के गड्ढे, कोविड, भीड़ नियंत्रण, फायर कंट्रोल इत्यादी विषयों पर सबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश भी दिए। वही उन्होंने ने सभी विभागों के अधिकारियों से दो दिन में उनके द्वारा किये गए सभी निर्माण कार्यो के सेफ्टी सर्टिफिकेट जमा कराने का निर्देश भी दिया।
वही बैठक के दौरान हरिद्वार में दो स्थानों कनखल और ज्वालापुर क्षेत्र में सड़क धंसने की घटना पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों में आपसी समन्वय की कमी दिखाई दी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने दोनों सड़को को अपने विभाग की सड़क न होने की जानकारी दी और कहा कि ये सड़क नगर निगम की है। जबकि नगर निगम के अधिकारी ने सड़क की साइड में लगने वाली टाइल्स पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा लगाए जाने की बात की। इस दौरान डीएम ने दोनों विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाने के निर्देश दिए और कहा कि आगे कुम्भ मेले के दौरान इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो। वही उन्होंने इस संबंध में एक थर्ड पार्टी जाँच समिति भी गठित की जो इस हादसों की जांच कर जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौपेगी।

