हरिद्वार – उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी के साथ फैल रहा है। इस बीमारी में कई चौंकाने वाले पहलू भी सामने आ रहे हैं। खासतौर से उन मरीजों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है जिनकी आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर भी कोरोना के लक्षण देखे जा रहे है। गौरतलब है कि आरटी पीसीर टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव होने पर सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर मरीजो को भर्ती नही कर रहे है। इसी स्थिति को धयान में रखते हुए राज्य सरकार ने एक आदेश जारी किया है। सरकार ने कहा है कि ऐसे लोगो को भी उपचार मिले।

आदेश में स्वास्थ्य विभाग के सभी सीएमओ और अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिन मरीजों की आरटी पीसीर टेस्ट नेगेटिव आ रही है लेकिन उनके लक्षण कोरोना वाले है और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करने की आवश्यकता है, ऐसे मरीजो को भी तत्काल भर्ती किया जाए और उन्हें आवश्यक उपचार दिया जाए। आदेश में साफ लिखा है कि ऐसे मरीजों के उपचार में कोई भी विलंब न किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *