कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल

हरिद्वार – उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए कुंभ मेला पुलिस ने हरिद्वार से लगे बॉर्डर पर पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ा दी है। एक अप्रैल से कुंभ मेले के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार की एसओपी लागू हो जाएगी। आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल ने कहा कि सरकार द्वारा जारी एस ओ पी और हाई कोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा। 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना किसी भी यात्री व श्रद्धालुओं को हरिद्वार की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए बॉर्डर पर उत्तराखंड पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फ़ोर्स की संख्या बढ़ाई जायगी। बॉर्डर पर मजिस्ट्रेट और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात रहेगी। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर बॉर्डर पर ही कोरोना टेस्ट की व्यवस्था की जाएगी, टेस्ट कराने के बाद ही यात्री और श्रद्धालुओं को उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *