हरिद्वार – प्रदेश में समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए क्राफ्ट तैयार हो गया है जल्द ही यूसीसी को लागू करने की कवायद शुरू की जा सकती है। वही हरिद्वार में साधु संतों ने भी उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू किए जाने को लेकर धामी सरकार का समर्थन किया है।
हरिद्वार में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए साधु संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तराखंड के साथ-साथ देश के सभी राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने की मांग की। साधु संतो ने कहा कि समय की आवश्यकता को देखते हुए आज समान नागरिक कानून बेहद जरूरी है और सरकार देश के अन्य राज्यों में भी इस कानून को लागू करे।

