दिल्ली – कन्यापूजन व रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीराजमाता झंडेवाला मन्दिर समूह के परमाध्यक्ष स्वामी राजेश्वरानंद महाराज ने दिल्ली के रेड लाइट एरिया जी.बी.रोड पर सेक्स वर्कर्स को राशन वितरण किया गया।


स्वामी राजेश्वरानंद महाराज ने कहा कि”विभिन्न माध्यमो से मालूम हुआ कि सभ्य समाज में गन्दी गली माने जाने वाले क्षेत्र में बहुत लड़कियां और महिलाएं कोरोना संकट में भुखमरी के कगार पर है। यह सुनने के बाद हृदय में पीड़ा को लेकर अपने शिष्यमण्डल के साथ 50 राशन किट जिसमे आटा, दाल, चावल, चीनी, मसाले आदि सामग्री वितरित की गई। दुःख का विषय है कि जो लोग मुँह छिपाकर यहाँ आते हैैं वह मुँह छिपाकर इनको सहायता देने न आ सके। दूसरी तरफ जो राजनेता इनके वोट लेने की आशा तो करते है लेकिन इन्हें रोटी देने की तरफ ध्यान नहीं रख सके।


स्वामी राजेश्वरानंद महाराज ने कहा कि “रामनवमी व महानवमी कन्यापूजन के अवसर पर इन जरूरतमंदों को भोजन सामग्री देकर काफी खुशी हुई। उन्होंने कहा तक लॉक डाउन रहेगा वह अपने संस्थान के माध्यम से ऐसे किसी न किसी पिछड़े वर्ग की सेवा करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *