अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज

हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में महाकुंभ मेले की विधिवत शुरुआत हो गई है। नीलधारा स्थित चंड़ी टापू पर बसे शंकराचार्य नगर में गुरुवार से तीन बड़े यज्ञ की शुरू होने जा रही है। जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के शिष्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि विश्व कल्याण के लिए हरिहर महायज्ञ, अयुद्ध चंडी महायज्ञ और महापवित्र अष्टि यग्य आयोजित होंगे। 500 ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ किये जाएंगे। इसके लिए 101 यज्ञ कुंड और 2 यज्ञशाला बनाई गई है।
वहीं उन्होंने सरकार से कुंभ मेले के लिए तय किए नियम कानूनों में ढील देने की मांग की और कहा जब बिहार, बंगाल में चुनाव हो सकते हैं तो कुंभ मेले का आयोजन क्यों रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस अराजनीतिक है इसलिए राजनीतिक कार्यक्रमों में कोरोना नहीं जाता। लेकिन कोरोना धार्मिक है इसलिए जहां धार्मिक कार्यक्रम होते हैं वहां कोरोना पहुँच जाता है। उन्होंने कहा कि 2 गज की दूरी है जरूरी का नारा देने वाले लोग ही इन नियमों का उल्लंघन बिहार, बंगाल चुनाव में कर रहे हैं। बड़ी बड़ी रैली आयोजित हो रही हैं। वहां करोना नहीं हो रहा है लेकिन हरिद्वार महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन में कोरोना हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *