हरिद्वार – बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरिद्वार में रोड़ शो किया। रोड़ शो में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। वहीं मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संतों में भी खुशी है। निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंदर पूरी ने कहा कि मदन कौशिक हरिद्वार ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के प्रिय नेता हैं, उन्होंने मदन कौशिक की तुलना मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की है, रविंदर पूरी ने कहा जैसे शिवराज मध्यप्रदेश के मामा हैं ऐसे ही मदन कौशिक उत्तराखंड के मामा हैं।

उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद हरिद्वार पहुंचे मदन कौशिक ने अपनी विधानसभा में रोड शो निकाला। हरिद्वार के खड़खड़ी से शुरू हुए रोड शो का जगह-जगह उनके समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान जमकर ढोल नगाड़े बजाए गए और आतिशबाजी भी की गई। हरिद्वार के तुलसी चौक पर निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज ने भी फूल मालाओं से मदन कौशिक का स्वागत किया और उन्हें मां मनसा देवी की चुनरी भी उढ़ाई। इस दौरान मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जिस तरह से जनता का प्यार उन्हें मिल रहा है उससे वो अभिभूत है। उनका लक्ष्य है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में 2017 की तुलना में अधिक सीटें जीते और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *