मयूर सैनी की रिपोर्ट
हरिद्वार – कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के सलेमपुर गांव से 2 बच्चे लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। लापता बच्चों, फरान जिसकी उम्र 8 साल और अरहान की उम्र 7 साल बताई जा रही है। सूचना के बाद से ही पुलिस दोनों बच्चों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस को आज सूचना मिली की दोनों बच्चों का शव गाँव के पास ही खड़ी एक गाड़ी में मिली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह कार काफी दिनों से ऐसे ही गैरेज में खड़ी थी।
पुलिस जांच कर रही है कि आखिर ये दोनों बच्चे वहां कैसे पहुंचे और इनकी मौत की वजह क्या रही।

