रिद्वार – कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कोरोना संकट को धयान में रखते हुए आम जनता को रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं फुटकर, फ्रूट सब्जी, दाल चावल, आटा इत्यादि राशन सामग्री कृषि उत्पादन मंडी समितियों के माध्यम से घर -घर, मोहल्ले, बस्ती, सोसाइटी, शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर मोबाइल स्टाल लगाकर थोक भाव में पहुंचाया जाए। संजय चोपड़ा ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कृषि उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल को ई-मेल द्वारा पत्र लिखकर यह मांग की है। कोरोना काल के दृष्टिगत चारों तरफ से आम जनता पर महंगाई व कालाबाजारी से निजात दिलाने के लिए तत्काल प्रभाव से प्राथमिकता के आधार पर राज्य के सभी कृषि उत्पादन मंडी समितियों का पुनः गठन कर मंडी अध्यक्षों के माध्यम से पूर्व की भांति मंडी समिति जनता के द्वार योजना को चलाकर आम जनता को कृषि उपज सस्ते दरों पर उपलब्ध कराए जाने की मांग को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *