हरिद्वार – सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक दिवसीय हरिद्वार दौरे पर रहे। साधु संतों से मुलाकात के बाद सीएम ने कुम्भ कार्यों का निरीक्षण किया। अभी तक हुए कुम्भ कार्यों से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत संतुष्ट नजर आए। अटल बिहारी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री ने कहा कि एसओपी और हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार कुम्भ मेले की व्यवस्था की जा रही है। कुम्भ मेले के पुल, मीडिया सेंटर, सड़क और आसपास से सम्बंधित सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है और बाकी बचे काम भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। वही बैरागी अखाड़ो के संतों की नाराजगी पर सीएम ने कहा कि सरकार ने सभी अखाड़ो को समान रूप से सहयोग किया है। बैरागी संतो की भूमि की समस्या है, हरिद्वार में भूमि खाली पड़ी है। बैरागी संत अस्थायी रूप से उस भूमि का इस्तेमाल कर सकते है। वही उन्होंने हरिद्वार के व्यापारियों की नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया और कहा कि हरिद्वार का व्यापारी अकेला नही है सरकार उनके साथ है। अभी बुरा दौर चल रहा था, व्यापारी धैर्य रखें और सहयोग करें ये दौर भी टल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *