हरिद्वार – हरिद्वार में खेल कोच के द्वारा एक स्कूली छात्रा के साथ रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिक लड़की ने स्कूल में ही तीरंदाजी सिखाने वाले कोच पर रेप और यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ कनखल थाने में रेप और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के कोशिश में जुटी हुई है।

